Skip to main content

Cockroach at Your Drawing Room

कुछ साल पहले तक ‘Leftism’ यानी वामपंथी सोच सिर्फ JNU, DU या FTII की दीवारों तक सिमटी थी। वहाँ के कुछ लड़के-लड़कियाँ बहस करते थे, क्रांति के नारे लगाते थे, और शाम को कैंटीन में चाय पीते हुए पूंजीवाद को गालियाँ देते थे। हम सोचते थे  “ठीक है, चार किताबें पढ़ ली हैं, थोड़े दिन में समझ आ जाएगा।”
पर अब? अब यह वायरस घर के दरवाज़े तक नहीं, आपके ड्रॉइंग रूम के सोफे पर बैठ चुका है। चुपचाप, इंस्टाग्राम की रील्स और Netflix के जरिये आपके बच्चे की सोच में ज़हर घोल चुका है  और आपको पता भी नहीं चला।
आपने उसे अच्छे स्कूल में भेजा, सबसे महंगा स्मार्टफोन दिया, coding class करवाई… लेकिन आपने ये नहीं देखा कि अब वो आपको ही सवालों के घेरे में खड़ा कर रहा है। अब वही बच्चा कहता है 
“Respect is earned, not given. Even parents.”
अब आपकी नसीहत उसे ज़हर लगती है। आपकी चुप्पी उसकी आज़ादी है। आप कुछ कहो, तो बोलेगा — “Stop being toxic.” और आप डर जाते हो कि कहीं उसका ‘mental health’ न बिगड़ जाए।
क्या आप हर सुबह बच्चे को उठाने जाते हो और वो 9 बजे तक सोया रहता है  बोलता है, “Don’t disturb me”?
क्या आप उसे हर बात पर टोकना बंद कर चुके हो क्योंकि वो कहता है  “I need my space”?
क्या अब आपके घर में gender के नाम पर soap का रंग भी issue बन चुका है?
क्या वो आपके माँ-बाप की सलाह को “interference” बोलकर खारिज कर देता है?
तो सुनि आपके घर में cockroach ने सिर्फ दस्तक नहीं दी, वो अन्दर घुसकर आपके संस्कारों को तोड़ रहा है।
आजकल की parenting  न प्यार रही, न अनुशासन। सिर्फ guilt-tripping और emotional blackmail का खेल बन गई है।
माँ, जो कभी घर की रीढ़ होती थी, अब बेटे से दरवाज़े के बाहर खड़े होकर पूछती है —
“बेटा, disturb तो नहीं किया ना?”
क्यों? क्योंकि अब बच्चे fragile हैं? या माँ-बाप इतने कमज़ोर हो गए हैं कि अपने ही घर में अपनी ज़बान कांपने लगी है?
अब बच्चा कुछ भी कहे, आप डरते हो  कहीं trigger न हो जाए, कहीं “emotional trauma” न बोल दे।
देखिए आज की vocabulary बदल गई है, लेकिन बदतमीज़ी वही पुरानी है:
Advice = Interference
Discipline = Oppression
Tradition = Backwardness
Concern = Manipulation
कभी सोचा है? आपके घर का प्यार, आपकी तपस्या अब उसी के लिए joke बन चुकी है जिसे आपने सब कुछ देकर बड़ा किया।
एक माँ जिसने अपनी नींदें गंवाईं, पिता जिसने EMI की कुर्बानी दी आज वही “outdated” हो गए हैं।
क्यों? क्योंकि इंटरनेट कहता है कि “parents are not always right”?
बच्चा अपने बाप से ज़्यादा पढ़ा-लिखा हो सकता है, लेकिन कोई किताब अनुभव नहीं देती।
हर बाप अपने बेटे से ज़्यादा समझदार होता है, भले ही वो WhatsApp पर forward भेजता हो।
अब वक्त है आंख खोलने का।
Respect अब choice नहीं, compulsion बनाओ।
घर में boundaries रखो चाहें बेटा IIT का topper हो या Instagram influencer।
सुबह उठना, खाना साथ में खाना, elders से बात करना ये सब negotiable नहीं है।
और सबसे ज़रूरी बात —
अपने values की branding करो।
तय करो  तुम्हें “cool” दिखना है या “strong” बनना है।
क्योंकि अगर आपने अब भी नहीं संभाला,
तो अगली पीढ़ी रिश्ते नहीं, rebellion सीखेगी।
संस्कार नहीं, sarcasm में पलेगी।
परिवार नहीं, followers कमाएगी।
और तब आप चाह कर भी कुछ नहीं कर पाओगे  क्योंकि वो दौर निकल जाएगा जहाँ बच्चे को “बचाया” जा सकता था।
याद रखो  :

घर में घुसा कॉकरोच बीमारियाँ फैलाता है।

और सोफ़े पर बैठा ‘कॉकरोच’ सबसे पहले अपने माँ-बाप की इज़्ज़त नीलाम करता है।


बाकी सब तबाही तो उसके बाद की कहानी है।

Comments

Popular posts from this blog

Redefining Success for a Balanced Life

Work 7x24, Not 24x7:  In today’s fast-paced professional world, a disturbing trend is emerging: the race for success is turning into a relentless grind. Many young professionals under 40 are succumbing to severe stress, heart ailments, and burnout. The constant demand to be available 24 hours a day, 7 days a week is taking a toll on their physical and mental health. As technology blurs the boundaries between work and personal time, it’s easy to get trapped in a cycle of endless tasks, meetings, and deadlines, leaving no room for relaxation or family time.  Earlier the workday was clearly defined: reaching the office at 9 AM and leaving by 5 PM. Those were structured hours, and when the day ended, it truly ended. You went home, spent time with family, and recharged for the next day.  But as technology evolved, the concept of boundaries dissolved. Laptops meant that 5 PM became 9 PM. You would spend a few extra hours at home catching up on emails or completing unfinished ta...

Dreams on EMI, Future on Discount

1. पारंपरिक शिक्षा प्रणाली: जब योग्यता ही सब कुछ थी एक समय था जब शिक्षा का मूल आधार केवल योग्यता हुआ करती थी। संसाधन सीमित थे, विकल्प कम थे, लेकिन व्यवस्था में एक स्पष्टता, अनुशासन और संतुलन मौजूद था। समाज यह स्वीकार करता था कि हर व्यक्ति की क्षमता अलग होती है, और उसी के अनुसार उसका मार्ग निर्धारित होना चाहिए। परिवार और शिक्षक बच्चों की रुचि, स्वभाव और बौद्धिक क्षमता को समझकर उन्हें दिशा देते थे। मेधावी छात्र इंजीनियरिंग और मेडिकल जैसे क्षेत्रों में जाते थे, जहाँ गहरी समझ और कठोर परिश्रम की आवश्यकता होती थी। मध्यम क्षमता वाले छात्र बैंकिंग, एसएससी या रेलवे जैसी स्थिर और संरचित नौकरियों की तैयारी करते थे। वहीं, जिनमें विश्लेषणात्मक सोच, धैर्य और दीर्घकालिक समर्पण की क्षमता होती, वे यूपीएससी जैसे कठिन और प्रतिष्ठित लक्ष्य का चयन करते थे। इस व्यवस्था की सबसे महत्वपूर्ण विशेषता यह थी कि इसमें असफलता के लिए भी सम्मानजनक स्थान था। यदि कोई छात्र अपने प्राथमिक लक्ष्य में सफल नहीं हो पाता, तो उसके पास शिक्षक बनने का विकल्प होता था। बी.एड., सीटीईटी या अन्य पात्रता परीक्षाओं के माध्यम से वह एक ऐस...

Where the Heart Lies: Redefining Home in Modern India

At the age of 20, many of us feel invincible. Driven by dreams, ambition, and a desire for independence, we leave the comfort of home to carve out our place in the world. But as we approach 30, life’s realities begin to settle in, and the value of family and the warmth of home become more evident. No matter how far we go, the pull of returning home never truly fades. By the age of 40, we’re striving to build a home of our own—a space to create memories and nurture a family. At 50, that home becomes a sanctuary, each corner filled with traces of our hard work, love, and the stories we’ve built. By the age of 60, our greatest wish is to spend our remaining years in the peace and comfort of that home.  But what do we truly call “Home”? Is it our ancestral house, where our roots lie, or the new place we’ve built for ourselves in a bustling city? This question holds particular resonance for India’s migrant middle class. A Journey Between Roots and Dreams India’s middle class compri...